1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत-पाक ओलंपिक क्वालीफायर होने पर यूरोप में कराने का कोई इरादा नहीं : एफआईएच

भारत-पाक ओलंपिक क्वालीफायर होने पर यूरोप में कराने का कोई इरादा नहीं : एफआईएच

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2019 03:15 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 03:15 pm IST

दो चरण के ओलंपिक क्वालीफायर के लिये भारत के प्रतिद्वंद्वी का फैसला नौ सितंबर को लुसाने स्थित एफआईएच मुख्यालय में लाइव ड्रा के जरिये होगा।

भारत-पाक ओलंपिक क्वालीफायर होने पर यूरोप में कराने का कोई इरादा नहीं : एफआईएच - India TV Hindi
भारत-पाक ओलंपिक क्वालीफायर होने पर यूरोप में कराने का कोई इरादा नहीं : एफआईएच  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर में भारत और पाकिस्तान का एक दूसरे से सामना होने पर उसे यूरोप में कराने का कोई इरादा नहीं है। पाकिस्तान हाकी महासंघ के एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों देशों के बीच ताजा राजनीतिक तनाव को देखते हुए एफआईएच संभावित ओलंपिक क्वालीफायर कहीं और कराने की सोच रहा है। 

दो चरण के ओलंपिक क्वालीफायर के लिये भारत के प्रतिद्वंद्वी का फैसला नौ सितंबर को लुसाने स्थित एफआईएच मुख्यालय में लाइव ड्रा के जरिये होगा। भारत का सामना पाकिस्तान से होने की संभावना बन रही है। एफआईएच ने ईमेल पर प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘पीएसएफ के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। यह गलत है।’’ 

भारत और पाकिस्तान दो अलग अलग हाफ में है। ड्रा में 14 टीमों को सात जोड़ियों में बांटा जायेगा और विजेताओं को ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा। मैचों की मेजबानी ऊंची रैंकिंग वाली टीमें करेंगी। 

एफआईएच द्वारा आठ स्थानों की पुष्टि और ताजा रैंकिंग के आधार पर भारत अक्तूबर के आखिर में या नवंबर की शुरूआत में पुरूष और महिला वर्ग के क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर है जो 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल