1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2020 की मेजबानी को लेकर अजरबैजान के लिए यूएफा से कोई खतरा नहीं

यूरो 2020 की मेजबानी को लेकर अजरबैजान के लिए यूएफा से कोई खतरा नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 03:28 pm IST

बाकू (अजरबैजान) को जून में यूरो 2020 के ग्रुप चरण के तीन मैचों के अलावा तीन जुलाई को क्वार्टर फाइनल मुकाबले की मेजबानी करनी है।

Euro 2020 Football Cup- India TV Hindi
Euro 2020 Football Cup Image Source : GETTY IMAGES

जेनेवा| यूरोपीय फुटबॉल महासंघों के संघ (यूएफा) ने कहा कि पड़ोसी देश अर्मीनिया से संघर्ष के बाद भी वह यूरोपीय चैम्पियनशिप के मैचों को अगले अजरबैजान की मेजबानी में कराने की योजना जारी रखेगा। यूएफा ने हालांकि कहा है कि ‘अगली सूचना तक अजरबैजान किसी मैच की मेजबानी नहीं करेगा।

बाकू (अजरबैजान) को जून में यूरो 2020 के ग्रुप चरण के तीन मैचों के अलावा तीन जुलाई को क्वार्टर फाइनल मुकाबले की मेजबानी करनी है। ग्रुप चरण के मैच स्विट्जरलैंड, तुर्की और वेल्स से जुड़े हुए है। इस 24 देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुने गये 12 देशों में से अजरबैजान एक है।

टूर्नामेंट को हालांकि कोविड-19 के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया। आर्मीनिया और आजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर हुए संघर्ष के बाद यूएफा ने नेशंस लीग के मैचों को तटस्थ देशों में स्थानांतरित कर दिया था।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : दिल्ली के खिलाफ जीत के बावजूद पंजाब के हीरो निकोलस पूरन को है इस बात का मलाल

यूएफा से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘यूईएफए का मानना है कि वर्तमान समय में इन देशों में मैचों के आयोजन के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं किया जा सका। इस क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘ मौजूदा परिस्थितियों का हालांकि अगले साल जून में यूएफा यूरो2020 के मैचों को बाकू में कराने की योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल