1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश प्रीमियर लीग से पहले नार्विच का खिलाड़ी हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित

इंग्लिश प्रीमियर लीग से पहले नार्विच का खिलाड़ी हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2020 11:27 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 11:27 am IST

इस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वह उन दो व्यक्तियों में शामिल है जिन्हें गुरुवार और शुक्रवार को किये गये परीक्षणों के बाद कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है।   

EPL, Football, sports- India TV Hindi
EPL Image Source : GETTY

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के शुरू होने से पहले नार्विच के एक खिलाड़ी को कोराना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह खिलाड़ी टोटेनहैम के खिलाफ खेले गये अभ्यास मैच में टीम में शामिल था। 

इस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वह उन दो व्यक्तियों में शामिल है जिन्हें गुरुवार और शुक्रवार को किये गये परीक्षणों के बाद कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है। 

इस दौरान 20 क्लबों के 1200 खिलाड़ियों और कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। लीग ने केवल दो मामले पाये जाने की पुष्टि की है। लीग के खिलाड़ियों और क्लब स्टाफ का सप्ताह में दो दिन परीक्षण किया जा रहा है। 

लीग 100 दिन तक ठप्प रहने के बाद बुधवार से खाली स्टेडियमों में शुरू होगी। नार्विच का यह खिलाड़ी शुक्रवार को साउथम्पटन के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेगा। 

उसे सात दिन तक पृथकवास में रहना होगा और परीक्षण नेगेटिव आने पर ही वह फिर से अभ्यास शुरू कर पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल