1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: आईटीएफ ने नोवाक जोकोविक, सिमोना हालेप को वर्ल्ड चैम्पियन घोषित किया

टेनिस: आईटीएफ ने नोवाक जोकोविक, सिमोना हालेप को वर्ल्ड चैम्पियन घोषित किया

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 04:13 pm IST

दोनों खिलाड़ियों ने इस साल ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और साल के आखिर तक रैंकिंग में टॉप पर बने रहे इस कारण आईटीएफ ने यह फैसला लिया। 

आईटीएफ ने नोवाक...- India TV Hindi
आईटीएफ ने नोवाक जोकोविक, सिमोना हालेप को वर्ल्ड चैम्पियन घोषित किया Image Source : GETTY IMAGES

लंदन: अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने सर्बिया के पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और रोमानिया की महिला खिलाड़ी सिमोना हालेप को वर्ल्ड चैम्पियन घोषित किया। 'ईएसपीएन' के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने इस साल ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और साल के आखिर तक रैंकिंग में टॉप पर बने रहे इस कारण आईटीएफ ने यह फैसला लिया।

 

जोकोविक ने दाईं कोहनी की सर्जरी के बाद इस साल विंबलडन और अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कहा, "मुझे यह सफलता हासिल करके बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं इस साल शारीरिक तकलीफों से जूझ रहा था लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं टॉप पर पहुंच सकता हूं।"

हालेप ने जून में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता जो उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। वह पीठ में तकलीफ के कारण डब्ल्यूटीए फाइनल्स में नहीं खेल पाई थी।

उन्होंने कहा, "इस तरह से पहचाना जाना सम्मान की बात है और इससे मुझे अगले सीजन के लिए मेहनत करने की अधिक प्रेरणा मिलती है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल