1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए जोकोविच ने छोड़ा मियामी ओपन

अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए जोकोविच ने छोड़ा मियामी ओपन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 20, 2021 01:47 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 01:47 pm IST

33 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में छह बार के चैंपियन हैं, जहां उन्होंने 2007, 2011-12 और 2014-16 में खिताब जीता है।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : GETTY

बेलग्रेड| नोवाक जोकोविच इस साल के मियामी ओपन में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह कोविड -19 प्रतिबंधों के बीच अपने परिवार के साथ समय बिताना चाह रहे हैं। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह घोषणा की है।

जोकोविच लिखते हैं, प्रिय प्रशंसकों, मुझे यह घोषणा करने का बहुत खेद है कि इस वर्ष मैं प्रतिस्पर्धा करने के लिए मियामी की यात्रा नहीं करूंगा। मैंने अपने परिवार के साथ रहने के लिए घर पर इस कीमती समय का उपयोग करने का फैसला किया है। सभी प्रतिबंधों के साथ, मुझे अपने अंदर संतुलन तलाशने की जरूरत है।"

33 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में छह बार के चैंपियन हैं, जहां उन्होंने 2007, 2011-12 और 2014-16 में खिताब जीता है।

ये भी पढ़ें - भूकंप के झटकों के बीच भी टेनिस मैच खेलते रहे खिलाड़ी, हैरतअंगेज Video हुआ वायरल 

टूर्नामेंट में छह खिताब जीतने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी पूर्व विश्व नंबर-1 आंद्रे अगासी हैं। जोकोविच का इवेंट में 44-7 का रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 13 बार हिस्सा लिया है।

ये भी पढ़ें - NZ vs BAN : बोल्ट की घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को रौंदा 

मियामी ओपन टूर्नामेंट के निदेशक जेम्स ब्लैक ने कहा, यह हर किसी के लिए एक कठिन वर्ष रहा है, लेकिन विशेष रूप से परिवार वाले खिलाड़ियों के लिए। पिता के रूप में, मुझे पता है कि आपके बच्चों के साथ समय बिताना कितना महत्वपूर्ण है। उम्मीद है, हम अगले साल जोकोविच का फिर स्वागत कर सकेंगे।"

ये भी पढ़ें - AFG vs ZIM : ज़िम्बाब्वे को दी मात, धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे अफगानी कप्तान अशगर

जोकोविच ने 2021 में खेले गए सभी नौ मैच जीते हैं, जिसमें उनका नौवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब भी शामिल है। फरवरी में मेलबर्न पार्क में चैंपियनशिप मैच में जोकोविच ने डेनियल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल