1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक

टेनिस: पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2018 06:52 am IST,  Updated : Nov 02, 2018 06:52 am IST

जोकोविक का अगले हफ्ते एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर वापसी करना तय है।

 नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
 नोवाक जोकोविक Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस: वर्ल्ड नंबर-2 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने गुरुवार को पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविक को बोस्निया हर्जेगोविना के दामिर झुमहुर के रिटायर्ड होने के बाद अंतिम-8 में जगह मिली। दामिर जब रिटायर्ड हुए तब वह 1-6, 1-2 से पीछे थे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक दामिर ने पीठ में निचले हिस्से में चोट के कारण मैच बीच में छोड़ने का फैसला किया। 

जोकोविक का अगले हफ्ते एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर वापसी करना तय है। मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल के इस टूर्नामेंट में पेट की समस्या के कारण नाम वापस लेने के चलते जोकोविक एक बार फिर नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज होंगे। 

जोकोविक अगले दौर में क्रोएशिया के मारिन सिलिक से भिड़ेंगे जिन्होंने बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव को अंतिम-16 के दौर के मैच में (7-5), 6-4 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल