1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ज्वाला-अश्विनी के बाद श्रीकांत भी आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर।

ज्वाला-अश्विनी के बाद श्रीकांत भी आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर।

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2015 04:30 pm IST,  Updated : May 28, 2015 04:30 pm IST

सिडनी: आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को एक के बाद एक भारत को दो झटके मिले। ज्वाला-अश्विनी की शीर्ष भारतीय महिला जोड़ी के बाद देश के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत

ज्वाला-अश्विनी के बाद...- India TV Hindi
ज्वाला-अश्विनी के बाद श्रीकांत भी आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर।

सिडनी: आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को एक के बाद एक भारत को दो झटके मिले। ज्वाला-अश्विनी की शीर्ष भारतीय महिला जोड़ी के बाद देश के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारकर बाहर होना पड़ा। टूर्नामेंट में अब भारत की एकमात्र उम्मीद सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल रह गई हैं।

पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में श्रीकांत को चीन के तियान हुवेई ने 18-21, 21-17, 21-13 से हरा दिया।

श्रीकांत शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम में जीतने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद हुवेई ने दमदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीत लिए।

श्रीकांत इससे पहले इसी वर्ष मलेशिया ओपन में भी तियान से हार गए थे, जो दोनों की पहली भिड़ंत थी।

उधर महिल युगल वर्ग में भारत की शीर्ष जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा भी दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं ज्वाला-अश्विनी को नित्या कृशिंदा माहेश्वरी और ग्रेजिया पोली की इंडोनेशियाई जोड़ी ने सीधे गेमों में मात दे दी।

चौथी वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 32 मिनट में 21-14, 21-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल