1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई चैम्पियंस लीग में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में एक ही मैच

एशियाई चैम्पियंस लीग में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में एक ही मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2021 10:23 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 10:25 am IST

एएफसी ने एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के हालात को देखते हुए एएफसी कार्यकारी समिति ने प्रतियोगी टीमों की यात्रा न्यूनतम रखने का फैसला किया है।

One match in quarter final, semi-final and final in Asian Champions League- India TV Hindi
One match in quarter final, semi-final and final in Asian Champions League Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

कुआलालंपुर। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण अब एशियाई चैम्पियंस लीग में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले दो चरण के नहीं होंगे बल्कि एक ही मैच खेला जायेगा। 

फाइनल भी एक ही मैच का होगा और 23 नवंबर को पश्चिम क्षेत्र की किसी टीम की मेजबानी में खेला जायेगा। 

पश्चिम के क्वार्टर फाइनल 16 अक्टूबर और सेमीफाइनल 19 अक्टूबर को होंगे। वहीं पूर्वी टीमों के क्वार्टर फाइनल 17 अक्टूबर और सेमीफाइनल 20 अक्टूबर को होंगे। 

एएफसी ने एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के हालात को देखते हुए एएफसी कार्यकारी समिति ने प्रतियोगी टीमों की यात्रा न्यूनतम रखने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल