1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन में भाग लेंगी 13 ग्रैंड स्लैम विजेता महिला खिलाड़ी

अमेरिकी ओपन में भाग लेंगी 13 ग्रैंड स्लैम विजेता महिला खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2019 03:27 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 03:27 pm IST

जापान की ओसाका ने पिछले साल सितंबर में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-4 से हराकर अपना पहला बड़ा खिताब जीता था। 

अमेरिकी ओपन में भाग लेंगी 13 ग्रैंड स्लैम विजेता महिला खिलाड़ी- India TV Hindi
अमेरिकी ओपन में भाग लेंगी 13 ग्रैंड स्लैम विजेता महिला खिलाड़ी Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। मौजूदा चैंपियन नाओमी ओसाका और वर्ल्ड नंबर-1 एश्लेग बार्टी सहित 13 ग्रैंड स्लैम विजेता महिला खिलाड़ी 26 अगस्त से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। जापान की ओसाका ने पिछले साल सितंबर में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-4 से हराकर अपना पहला बड़ा खिताब जीता था। 

अमेरिकी टेनिस संघ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ओसाका और विलियम्स के अलावा दो बार की चैंपियन और सेरेना की बहन वीनस विलियम्स, 2016 की चैंपियन एंजेलिक केर्बर और 2006 की चैंपियन मारिया शारापोवा ने भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगी। 

इसके अलावा विक्टोरिया अजारेंका, पेत्रा क्वितोवा, गार्बिने मुगुरुजा, कैरोलिन वोज्नियाकी और येलेना ओस्तापेंको भी इसमें हिस्सा लेंगी। वहीं, 34 देशों की टॉप-102 महिला खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल