1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : बार्सिलोना ने सेविला पर दर्ज की 2-0 से धमाकेदार जीत

La Liga : बार्सिलोना ने सेविला पर दर्ज की 2-0 से धमाकेदार जीत

 Edited By: IANS
 Published : Feb 28, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 12:16 pm IST

सेविला ने हालांकि बराबरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन बार्सिलोना ने अपनी बढ़त कायम रखी। मैच के अंतिम क्षणों में लियोनल मेसी ने 85वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।

La Liga, Barcelona, Sevilla, sports, football- India TV Hindi
Barcelona Image Source : GETTY

एफसी बार्सिलोना ने ला लीगा मुकाबले में सेविला को 2-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सिलोना की ओर से ओउसमाने देमबेले ने 29वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। बार्सिलोना ने इस बढ़त को पहले हॉफ तक बरकरार रखा और सेविला को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

सेविला ने हालांकि बराबरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन बार्सिलोना ने अपनी बढ़त कायम रखी। मैच के अंतिम क्षणों में लियोनल मेसी ने 85वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।

यह भी पढ़ें-  अहमदाबाद टेस्ट के पिच को लेकर अंग्रेज पत्रकार ने अश्विन से पूछा सवाल तो मिला यह करारा जवाब

 

बार्सिलोना ने जहां इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा वहीं, सेविला बराबरी करने में नाकाम रहा और उसे इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत से बार्सिलोना 25 मैचों में 16 जीत के साथ 53 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और उसने रियाल मेड्रिड को तीसरे नंबर पर खिसका दिया है। हालांकि दोनों टीमों के बीच महज एक अंक का फासला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल