1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चाइना ओपन: पी वी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

चाइना ओपन: पी वी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 03:53 pm IST

25 साल के श्रीकांत ने 2014 में चाइना ओपन का खिताब जीता था।

किदाम्बी श्रीकांत और पीवी सिंधु- India TV Hindi
 श्रीकांत और सिंधु Image Source : ANI

फुझोउ (चीन): भारत की स्टार बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत ने जीत दर्ज करके गुरुवार को चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को आसानी से 21-12, 21-15 से हराया। श्रीकांत ने पुरूष एकल में तीन गेम तक चले मैच में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 10-21, 21-9, 21-9 से हराया। 

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को अगले मुकाबले में आठवीं वरीय ही बिंगजियाओ से होगा जिनसे उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है। सिंधु चीन की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी इससे पहले दोनों मुकाबलों में हार गयी थी और ऐसे में भारतीय खिलाड़ी कल बदला चुकता करने के लिये उतरेगी। सिंधु ने 2016 में यहां खिताब जीता था। 

पिछले सत्र में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाने वाले श्रीकांत ने पुरूष एकल में 45 मिनट में जीत दर्ज की। गुंटूर के रहने वाले 25 साल के श्रीकांत ने 2014 में चाइना ओपन का खिताब जीता था। उन्हें अब चीनी ताइपै के चोउ टियेन चेन का सामना करना है जिन्होंने इस साल जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। 

विश्व में नौवें नंबर के श्रीकांत पिछले तीन साल में दो बार चेन से हारे हैं। भारतीय खिलाड़ी सिर्फ एक बार 2014 हांगकांग ओपन में चेन को हरा पाये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल