1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पंघाल, मनीष को सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में हिस्सा नहीं लेने की छूट मिली

पंघाल, मनीष को सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में हिस्सा नहीं लेने की छूट मिली

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 04:55 pm IST

अमित पंघाल और मनीष कौशिक को शिमला में चार से 10 अक्टूबर तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेने की छूट मिली है। 

पंघाल, मनीष को सीनियर...- India TV Hindi
पंघाल, मनीष को सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में हिस्सा नहीं लेने की छूट मिली  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं में शामिल अमित पंघाल और मनीष कौशिक को शिमला में चार से 10 अक्टूबर तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेने की छूट मिली है। पंघाल (52 किग्रा) विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बने जबकि कौशिक (63 किग्रा) ने शनिवार को रूस के एकातेरिनबर्ग में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

सोमवार को विश्व चैंपियनशिप से लौटने के बाद पंघाल ने बातचीत के दौरान पीटीआई को बताया, ‘‘हम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विश्व चैंपियनशिप के लिए गई टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगी। यह शीर्ष स्तर का टूर्नामेंट था इसलिए हमें आराम दिया गया है।’’ॉ

इसकी पुष्टि करते हुए हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप से लौटी टीम के एक सदस्य को छोड़कर सभी को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘आशीष कुमार (75 किग्रा) राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले एकमात्र मुक्केबाज होंगे। विश्व चैंपियनशिप टीम में शामिल और कोई मुक्केबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा।’’

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन के तुओहेतरबाइके तेंगलातिहान के खिलाफ 2-3 के खंडित फैसले से हार गए थे। पंघाल की अगुआई में भारत की आठ सदस्यीय टीम ने विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने भी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल