1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. धनापूर्ति के लिये आईओसी की मदद नहीं लेगा परालंपिक

धनापूर्ति के लिये आईओसी की मदद नहीं लेगा परालंपिक

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 01:14 pm IST

अंतरराष्ट्रीय परालंपिक समिति (आईपीसी) अभी वित्तीय परेशानियों से जूझ रही है लेकिन उसके अध्यक्ष ने साफ किया है कि वे मदद के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का दरवाजा नहीं खटखटाएंगे।

Paralympic will not take help of IOC for money supply- India TV Hindi
Paralympic will not take help of IOC for money supply Image Source : AP

टोक्यो। अंतरराष्ट्रीय परालंपिक समिति (आईपीसी) अभी वित्तीय परेशानियों से जूझ रही है लेकिन उसके अध्यक्ष ने साफ किया है कि वे मदद के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का दरवाजा नहीं खटखटाएंगे। आईपीसी अध्यक्ष एंड्रयू पर्सन्स ने कहा कि वह अपने बजट में पांच प्रतिशत की कटौती करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि आईपीसी की 2018 वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 241 लाख यूरो सूचीबद्ध किया गया था। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक और परालंपिक खेलों को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है जिससे नकदी की कमी का संकट पैदा हो गया है।

पर्सन्स ने टेलीकान्फ्रेंस के जरिये पत्रकारों से कहा,‘‘अभी हम उनके (आईओसी) साथ इस पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। हम स्वयं ही इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

आईपीसी को 2018 के समझौते के तहत पहले ही आईओसी से कई लाख डालर मिलते हैं लेकिन पर्सन्स ने यह संख्या बताने से इन्कार कर दिया। पर्सन्स ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से इस करार में गोपनीयता के कुछ उपबंध भी हैं और यह राशि भी इसी के तहत आती है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल