1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण पेरिस मैराथन का आयोजन टला

कोरोना वायरस के कारण पेरिस मैराथन का आयोजन टला

 Reported By: IANS
 Published : Mar 06, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 01:20 pm IST

कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले पेरिस मैराथन को फिलहाल टाल दिया गया है

कोरोना वायरस के कारण...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के कारण पेरिस मैराथन का आयोजन टला Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले पेरिस मैराथन को फिलहाल टाल दिया गया है। फ्रांस में भी कोरोनावायरस तेजी से पैर पसार रहा है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आयोजकों ने शुक्रवार को पेरिस मैराथन को अगली तारीख आने तक टाल दिया है। आयोजकों ने अभी इसके आयोजन के लिए 6 सितम्बर की तारीख तय की है।

फ्रांस में बुधवार को कोरोनावारयस के 138 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह फ्रांस में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 423 हो गई है। इस क्षेत्र में अब तक सात लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल