1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस मास्टर्स में जोकोविक और शापोवालोव के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

पेरिस मास्टर्स में जोकोविक और शापोवालोव के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 03:14 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 03:14 pm IST

चार बार के चैंपियन जोकोविक ने एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में दिमित्रोव को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। 

Novak Djakovic- India TV Hindi
Novak Djakovic Image Source : AP

पेरिस। वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल चोट के कारण यहां जारी पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल मुकाबले से हट गए, जिससे कि कनाडा के युवा खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में शापोवालोव का सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा। जोकोविक ने सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-4 से मात दी।

चार बार के चैंपियन जोकोविक ने एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में दिमित्रोव को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। जोकोविक ने अपने पिछला पेरिस मास्टर्स खिताब 2015 में जीता था।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-27 दिमित्रोव के खिलाफ जोकोविक की पिछले 10 मैचों में यह नौवीं जीत है। दिमित्रोव ने अपना पिछला एटीपी खिताब 2017 में जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल