1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैं चाहता हूं कि नेमार पीएसजी में ही रहें : एम्बाप्पे

मैं चाहता हूं कि नेमार पीएसजी में ही रहें : एम्बाप्पे

 Reported By: IANS
 Published : Aug 03, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 03:47 pm IST

फ्रेंच क्लब 2019-20 सीजन का पहला मैच शनिवार को खेलेगी और नेमार उस मुकाबले में नहीं खेलेंगे क्योंकि उनपर पिछले सीजन एक मैच का बैन लगाया गया था। 

मैं चाहता हूं कि नेमार पीएसजी में ही रहें : एम्बाप्पे- India TV Hindi
मैं चाहता हूं कि नेमार पीएसजी में ही रहें : एम्बाप्पे Image Source : GETTY IMAGES

बीजिंग (चीन)। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के युवा फारवर्ड कीलियन एम्बाप्पे का कहना है कि वह चाहते हैं कि नेमार क्लब के साथ जुड़े रहें। यूरोपीय चैम्पियंस लीग से पीएसजी के बाहर होने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि नेमार क्लब छोड़ना चाहते हैं। 

समाचार एजेंसी एफे ने एम्बाप्पे के हवाले से बताया, "मैं चाहता हूं कि नेमार हमारे साथ रहें। मैं इस बारे में उनके साथ अच्छे से बातचीत की। मैं उनका सम्मान करता हूं और इसलिए वह जानते हैं कि मैं इस स्थिति के बारे में क्या सोचता हूं।"

पीएसीज फिलहाल, यहां प्री-सीजन टूर के तहत मैच खेल रही है। फ्रेंच क्लब 2019-20 सीजन का पहला मैच शनिवार को खेलेगी और नेमार उस मुकाबले में नहीं खेलेंगे क्योंकि उनपर पिछले सीजन एक मैच का बैन लगाया गया था। 

एम्बाप्पे ने कहा, "हमारा स्वागत करने के लिए मैं चीन के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारा यहां बहुत अच्छा समय बीता है। लेकिन अब हमारा उद्देश्य कल के मैच पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल