1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अनिर्बान लाहिड़ी 64 के शानदार कार्ड से संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर

अनिर्बान लाहिड़ी 64 के शानदार कार्ड से संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 12:40 pm IST

 भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी पीजीए टूर पर 2018 के बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए यहां तीसरे दौर में बोगी रहित आठ अंडर 64 का कार्ड खेल कर कोरालेस पुंटाकाना चैम्पियनशिप में संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गये।   

PGA Tour: Anirban Lahiri tied for 10th place with a superb 64 card- India TV Hindi
PGA Tour: Anirban Lahiri tied for 10th place with a superb 64 card Image Source : GETTY IMAGES

पुंटा काना (डोमिनिकन गणराज्य)। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी पीजीए टूर पर 2018 के बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए यहां तीसरे दौर में बोगी रहित आठ अंडर 64 का कार्ड खेल कर कोरालेस पुंटाकाना चैम्पियनशिप में संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गये। 

कोच विजय दिवेचा से सलाह लेने का असर उनके खेल पर दिखा जिससे उन्होंने पहले दो दौर के आपने स्कोर 69, 71 में काफी सुधार किया। 

ये भी पढ़ें - एलिसा हीली ने T20I क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा शिकार करने के रिकॉर्ड को तोड़ा

दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त रूप से 54वें स्थान पर थे लेकिन अब उनका स्कोर 11 अंडर का है। 

कट हासिल करने वाले एक अन्य भारतीय अर्जुन अटवाल ने तीसरे दौर में तीन अंडर का कार्ड खेला और वह कुछ छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर है। एडम लांग (64) 17 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।

लाहिड़ी ने कहा, "यह शानदार था। क्लीन कार्ड रहना मेरे लिए अच्छा रहा। मैंने बीते दो दिनों में काफी सारी गलतियां कीं लेकिन मेरा जो स्कोर है मैं उससे बेहतर खेल रहा था। इसलिए मैं जानता था कि मुझे थोड़ा आगे आना होगा। मैंने आज गेंद को अच्छा हिट किया।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल