1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-6 : विशाल, मिघानी के दम पर तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को पटका

प्रो कबड्डी लीग-6 : विशाल, मिघानी के दम पर तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को पटका

 Reported By: IANS
 Published : Oct 19, 2018 10:23 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 10:23 pm IST

तेलुगू टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 23वें मैच में शुक्रवार को मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 35-31 से हरा दिया।

प्रो कबड्डी लीग-6 : विशाल, मिघानी के दम पर तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को पटका- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-6 : विशाल, मिघानी के दम पर तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को पटका Image Source : PRO KABADDI

पुणे। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए तेलुगू टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 23वें मैच में शुक्रवार को मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 35-31 से हरा दिया। तेलुगू टाइटंस की जोन-बी में चार मैचों में यह तीसरी जीत है वहीं पटना को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

पटना की टीम यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में पटना की टीम 17-14 से आगे थीं, लेकिन दूसरे हाफ में वह अपने इस बढ़त को कायम नहीं रख पाई और तेलुगू टाइटंस ने 35-34 से मैच जीत लिया।

टाइटंस के लिए राहुल चौधरी ने सात, विशाल भारद्वाज ने छह और निलेश शालुंके तथा अबोजार मिगनानी ने पांच-पांच अंक लिए। टीम ने रैड से 15, टैकल से 15, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक लिए। 

पटना के लिए मंजीत ने आठ, प्रदीप नरवाल ने पांच और जयदीप ने तीन अंक जुटाए। टीम ने रैड से 19, टैकल से आठ, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक लिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल