1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-33 से दी शिकस्त

PKL 2019: तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-33 से दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Sep 13, 2019 09:02 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 09:02 am IST

तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-33 से हरा दिया। 

PKL 2019: तीन बार की...- India TV Hindi
PKL 2019: तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-33 से दी शिकस्त Image Source : PKL 2019

कोलकाता| तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-33 से हरा दिया। इस जीत के बाद पटना की टीम आखिरी स्थान से ऊपर उठकर नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

विजेता पटना के लिए कप्तान प्रदीप नरवाल ने पीकेएल के इतिहास में अपना 53वां सुपर-10 पूरा किया। उन्होंने मैच में 14 अंक हासिल किए। इस हार के बावजूद जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

दोनों टीमों के बीच पहला हाफ काफी संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 15-14 से आगे थी। हालांकि पटना ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की और अंतिम मिनटों में लगातार अंक लेते हुए 36-33 से मैच अपने नाम कर लिया। जयपुर के लिए नितिन रावल ने छह और दीपक हुड्डी ने पांच अंक लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल