1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पुनेरी पल्टन के खिलाफ यु-मुम्बा की आखिरी समय में जबरदस्त वापसी, 33-33 से टाई हुआ मैच

पुनेरी पल्टन के खिलाफ यु-मुम्बा की आखिरी समय में जबरदस्त वापसी, 33-33 से टाई हुआ मैच

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2019 09:50 am IST,  Updated : Sep 06, 2019 09:50 am IST

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में गुरुवार को पुनेरी पल्टन और यु-मुम्बा के बीच खेला गया मैच 33-33 से टाई रहा। 

पुनेरी पल्टन के खिलाफ...- India TV Hindi
पुनेरी पल्टन के खिलाफ यु-मुम्बा की आखिरी समय में जबरदस्त वापसी, 33-33 से टाई हुआ मैच Image Source : PKL

बेंगलुरू| प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में गुरुवार को पुनेरी पल्टन और यु-मुम्बा के बीच खेला गया मैच 33-33 से टाई रहा। मैच के दौरान काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले और अंत में पल्टन की टीम आगे चल रही थी लेकिन आखिरी के पांच मिनट में मुम्बा ने वापसी करते हुए मैच को टाई करा दिया।

35वें मिनट तक पल्टन 32-27 से आगे थी। यहां से मुम्बा ने अपने डिफेंस को मजबूत कर पल्टन को अंक नहीं लेने दिए और उसके रेडरों ने लगातार सफल रेड के जरिए अंक जुटा मैच का बराबरी पर खत्म किया।

इससे पहले, पहले हाफ में मुम्बा की टीम आगे थी। उसने पहले हाफ का अंत 16-12 के स्कोर के साथ किया। पहले हाफ में मुम्बा ने कभी भी पल्टन को अपनी बराबरी तक भी नहीं आने दिया। शुरुआती पांच मिनट में ही मुम्बा ने 5-2 की बढ़त ले ली थी। पल्टन ने अंकों के अंतर को कम जरूर किया लेकिन बराबरी तक नहीं पहुंच सकी।

दूसरे हाफ में पल्टन ने जरूर बेहतरीन खेल दिखाया 25वें मिनट तक स्कोर 20-20 से बराबर कर लिया। मुम्बा 25-21 से आगे निकली लेकिन पल्टन ने फिर 28-25 की बढ़त ले ली।दोनों टीमों आखिर तक इसी तरह की लड़ाई लड़ती रहीं लेकिन अंतत: मैच बराबरी पर खत्म हुआ। पल्टन के लिए मनजीत ने 10 अंक जुटाए जबकि मुम्बा के लिए 11 अंकों के साथ अभिषेक सिंह सर्वोच्च स्कोरर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल