1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को बड़े अंतर से दी मात

PKL 2019: यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को बड़े अंतर से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2019 08:38 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 08:40 am IST

यूपी योद्धा टीम ने शुक्रवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में तीन बार के चैम्पियन पटना पाइरेट्स को हरा दिया।

PKL 2019: यूपी योद्धा ने...- India TV Hindi
PKL 2019: यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को बड़े अंतर से दी मात Image Source : PKL

बेंगलुरू| यूपी योद्धा टीम ने शुक्रवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में तीन बार के चैम्पियन पटना पाइरेट्स को हरा दिया। योद्धा ने श्रीकांत जाधव के 10, सुरेंदर गिल के सात अंकों के दम पर पटना को 41-29 से मात दी।

पटना के लिए प्रदीप नरवाल ने सबसे ज्यादा 14 अंक लिए। टीम का कोई और खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सका। योद्धा ने शुरू से ही अपना दबदबा कायम रखा और पांच मिनट के भीतर ही 6-1 की बढ़त ले ली। पटना ने प्रदीप की सफल रेडों के दम पर अंक तो लिए लेकिन दूसरी तरफ योद्धा रेड और टैकल के जरिए अंक ले अंतर को कायम रखने में सफल रही। पहले हाफ का अंत योद्धा ने 16-14 के साथ किया।

पटना ने पहले हाफ के आखिर तक आते-आते जो लय हासिल की थी वो दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में उसने बनाए रखी। शुरुआती मिनट में हालांकि उसने योद्धा को ऑल आउट कर 17-16 की बढ़त ली और फिर 21-19 से आगे हो गई।

योद्धा ने 27वें मिनट में स्कोर 22-22 से बराबर किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां से लगातार अंक लेकर योद्धा ने पटना को 12 अंकों के अंतर से जीत दिला दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल