1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पोलैंड के लेवांडोवस्की इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में नहीं लेंगे हिस्सा

पोलैंड के लेवांडोवस्की इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में नहीं लेंगे हिस्सा

 Edited By: IANS
 Published : Mar 30, 2021 07:30 am IST,  Updated : Mar 30, 2021 07:30 am IST

लेवांडोवस्की पिछले सीजल में बायर्न म्यूनिख के साथ जर्मन लीग और कप तथा चैंपियंस लीग का खिताब जीत चुके हैं।

Poland, Lewandowski, World Cup qualifier, England- India TV Hindi
Lewandowski Image Source : GETTY

पोलैंड के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को विम्बले में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर मुकाबले में नहीं खेलेंगे। 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल के लेवांडोवस्की ने रविवार को एंडोरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दो गोल किए थे और उनके इस गोल की बदौलत पोलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

लेवांडोवस्की पिछले सीजल में बायर्न म्यूनिख के साथ जर्मन लीग और कप तथा चैंपियंस लीग का खिताब जीत चुके हैं। पोलैंड की फुटबाल संघ ने कहा है कि लेवांडोवस्की अब करीब 10 दिन तक मैदान से दूर रहेंगे।

लेवांडोवस्की को अभी पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में बायर्न म्यूनिख के लिए भी खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल