1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. UEFA चैम्पियंस लीग के फाइनल का पोर्तो में होगा आयोजन

UEFA चैम्पियंस लीग के फाइनल का पोर्तो में होगा आयोजन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2021 11:06 am IST,  Updated : May 13, 2021 11:06 am IST

 चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी के बीच चैम्पियंस लीग फुटबॉल का फाइनल पोर्तो में खेला जायेगा।

UEFA चैम्पियंस लीग के...- India TV Hindi
UEFA चैम्पियंस लीग के फाइनल का पोर्तो में होगा आयोजन Image Source : GETTY

लंदन। चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी के बीच चैम्पियंस लीग फुटबॉल का फाइनल पोर्तो में खेला जायेगा। पुर्तगाल सरकार ने स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति दे दी है। यह मैच 29 मई को 50000 दर्शकों की क्षमता वाले ड्रागाओ स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें इंग्लैंड के क्लबों के हजारों समर्थक जुटेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुर्तगाल में स्टेडियमों में दर्शकों के प्रवेश पर रोक थी लेकिन अब कोरोना प्रोटोकॉल में रियायत के बाद दस प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। युएफा को दस हजार से अधिक दर्शकों के इस मैच के लिये जुटने की उम्मीद है। पहले यह मैच लंदन के वेम्बले स्टेडियम में होना था लेकिन प्रसारकों और अतिथियों को ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से पृथकवास में राहत नहीं मिल सकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल