1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस महामारी के बीच पुर्तगाल में शुरू होगी फुटबॉल लीग

कोरोना वायरस महामारी के बीच पुर्तगाल में शुरू होगी फुटबॉल लीग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2020 10:13 am IST,  Updated : May 01, 2020 11:05 am IST

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में खेलों के आयोजन पर रोक लगी हुई है। ऐसे में पुर्तगाल की सरकार ने देश में फुटबाल लीग को 30 मई से फिर से शुरू करने की मंजूरी देने का फैसला किया है।

Portugal Football league latest news in hindi - India TV Hindi
कोरोना वायरस महामारी के बीच पुर्तगाल में शुरू होगी फुटबॉल लीग Image Source : GETTY

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में खेलों के आयोजन पर रोक लगी हुई है। ऐसे में पुर्तगाल की सरकार ने देश में फुटबाल लीग को 30 मई से फिर से शुरू करने की मंजूरी देने का फैसला किया है। इससे पहले लीग को कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। 

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने गुरुवार को लॉकडाउन के बाद की योजनाओं का खुलासा करते हुए ये ऐलान किया। हालांकि उन्होंने कहा कि लीग को फिर से शुरू करने से पहले स्टेडियमों में वायरस को फैलने से रोकने के उपायों पर गौर किया जाएगा।

चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रत्येक स्टेडियम की जांच करेंगे और उसके बाद ही मंजूरी दी जाएगी। मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों नहीं होंगे। बता दें, पुर्तगाल की फुटबॉल लीग में अभी पोर्टो ने बेनफिसा पर एक अंक की बढ़त बना रखी है।

(With PTI Inputs)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल