1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रणॉय

बैडमिंटन : फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रणॉय

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2017 03:45 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 03:45 pm IST

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने अपने अभियान की अच्छी शुरुआत करते हुए फ्रेंच ओपन बैडमिटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

HS Prannoy- India TV Hindi
HS Prannoy

पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने अपने अभियान की अच्छी शुरुआत करते हुए फ्रेंच ओपन बैडमिटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में 14वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणॉय ने डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ली ह्यून को मात दी।

प्रणॉय ने 22वीं विश्व वरीयता प्राप्त ह्यून को 43 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से हराया।

दूसरे दौर में प्रणॉय का सामना डेनमार्क के हेंस क्रिस्टन सोलबर्ग विटिंघस और दक्षिण कोरिया के दिग्गज सोन वान हो के बीच होने वाले पहले दौर के विजेता खिलाड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल