1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग : टोटेनहम ने लेस्टर सिटी को 3-1 से मात दी

प्रीमियर लीग : टोटेनहम ने लेस्टर सिटी को 3-1 से मात दी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 03:50 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 26वें दौर के मुकाबले में रविवार रात यहां वेम्बली स्टेडियम में टोटेनहम हॉटस्पर ने लेस्टर सिटी को 3-1 से मात दी। टोटेहनम की ईपीएल में यह लगातार चौथी जीत है। 

Tottenham beat Leicester City 3-1 at home- India TV Hindi
Tottenham beat Leicester City 3-1 at home Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 26वें दौर के मुकाबले में रविवार रात यहां वेम्बली स्टेडियम में टोटेनहम हॉटस्पर ने लेस्टर सिटी को 3-1 से मात दी। टोटेहनम की ईपीएल में यह लगातार चौथी जीत है। वे 60 अंकों के साथ तालिक में तीसरे स्थान पर काबिज है जबकि लेस्टर 32 अंकों के साथ 12वें पायदन पर बनी हुई है। 

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोलंबिया के डिफेंडर डेविंसन सांचेज ने टोटेनहम के लिए इस मैच में अपने करियर का पहला गोल किया। सांचेज ने 33वें मिनट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए गाले किया और मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 

टोटेनहम ने दूसरे हाफ में अपने दमदार खेल को जारी रखा। मैच के 63वें मिनट में डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन ने गोल करते हुए मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। 

जेमी वार्डी ने दूसरे हाफ में पेनाल्टी के जरिए गोल करन का एक मौका गंवाया था लेकिन 76वें मिनट मे उन्होंने गोल करते हुए अपनी टीम की उम्मीद कायम रखी। 

हालांकि, अतिरिक्त समय में दक्षिण कोरिया के सोन ह्यूंग-मिन ने काउंटर अटैक पर गोल करते हुए मेहमान टीम की वापसी नहीं होने दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल