1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2018 11:11 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 11:11 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों से मिले। इन खिलाड़ियों में मनिका बत्रा और अचंता शरत कमल के नाम शामिल हैं।

मनिका बत्रा और पीएम...- India TV Hindi
मनिका बत्रा और पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों से मिले। इन खिलाड़ियों में मनिका बत्रा और अचंता शरत कमल के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 

मोदी ने साथ भी भारत के छोटे-छोटे शहरों से आ रहे खिलाड़ियों की प्रशंसा की और कहा कि देश को ऐसे खिलाड़ियों को निखारने की जरूरत है। 

खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री के बीच हुई इस मुलाकात के समय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल