1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज खिलाड़ियों के धनराशि जुटाने के तरीके की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज खिलाड़ियों के धनराशि जुटाने के तरीके की प्रशंसा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 07:39 pm IST

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शतरंज खिलाड़ियों का अलग तरह के प्रयास जिसमें विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान और डी हरिका शामिल रहीं।’’

Prime Minister Narendra Modi praised the way chess players raise funds for coronavirus- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi praised the way chess players raise funds for coronavirus Image Source : TWITTER

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद सहित भारत के शतरंज खिलाड़ियों की प्रशंसा की जिन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये नये तरीके से धनराशि जुटायी। आनंद के अलावा पांच शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने एक ऑनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के लिये साढ़े चार लाख रूपये इकट्ठे किये। 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शतरंज खिलाड़ियों का अलग तरह के प्रयास जिसमें विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान और डी हरिका शामिल रहीं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रतिभागियों के लिये यह अनुभव काफी समृद्ध करने वाला रहा होगा।’’ 

भारत में कोविड-19 महामारी से अभी तक 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 12000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिये मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल