1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी 2017: इस चैनल पर देखें सारे मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर

प्रो कबड्डी 2017: इस चैनल पर देखें सारे मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Jul 29, 2017 03:43 pm IST

भारत में कबड्डी की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। प्रो कबड्डी लीग ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। कबड्डी की यह प्रसिद्ध लीग 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

Pro Kabaddi | PTI- India TV Hindi
Pro Kabaddi | PTI

नई दिल्ली: भारत में कबड्डी की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। प्रो कबड्डी लीग ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। कबड्डी की यह प्रसिद्ध लीग 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है। प्रो कबड्डी लीग में कुल 12 टीमें 138 मैचों में एक-दूसरे से जोर आजमाइश करेंगी। प्रो कबड्डी लीग कुल 3 महीने तक चलने वाली है।

इस बार प्रो कबड्डी लीग में 4 नई टीमें भी हैं- तमिल थलाइवाज, यूपी योद्धा, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स। इस बार कुल इनामी राशि 8 करोड़ है और विजेता को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। आइए, आपको बताते हैं कि आप प्रो कबड्डी लीग के मैच कहां और कैसे देख सकेंगे।

कब से कब तक चलेगी प्रो कबड्डी लीग?

प्रो कबड्डी लीग के मैच 28 जुलाई 2017 से 28 अक्टूबर 2017 तक खेले जाने हैं।

किस चैनल पर दिखाए जाएंगे प्रो कबड्डी लीग के मैच?
प्रो कबड्डी लीग 2017 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर तीन भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में किया जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग के मैचों की टाइमिंग क्या होगी?
प्रो कबड्डी लीग में दिन का पहला मैच 8:00 बजे जबकि दूसरा मैच 9:00 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकेंगे प्रो कबड्डी लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?
आप प्रो कबड्डी लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल