1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने हरियाणा को 45-27 से हराया, नितिन तोमर ने किया कमाल

प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने हरियाणा को 45-27 से हराया, नितिन तोमर ने किया कमाल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 14, 2018 11:28 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 11:28 pm IST

पुनेरी की जोन-ए में चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि हरियाणा को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने हरियाणा को 45-27 से हराया- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने हरियाणा को 45-27 से हराया Image Source : TWITTER/HARYANASTEELERS

सोनीपत। नितिन तोमर के 10, अक्षय जाधव के आठ और राजेश मंडल के सात अंकों के सहारे पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 16 वें मैच में रविवार को हरियाणा स्टीलर्स को एकतरफा अंदाज में 45-27 से पराजित कर दिया। पुनेरी की जोन-ए में चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि हरियाणा को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

पुनेरी ने यहां मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में खेले गए मैच में पहले हाफ में 19-11 की अच्छी बढ़त कायम ली। पुनेरी ने दूसरे हाफ में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 45-27 से मैच जीत लिया। 

पुनेरी के लिए तोमर, जाधव और मंडल के अलावा गिरिश मारुति एर्नेक ने पांच और मोर जीबी ने चार अंक लिए। पुनेरी ने रैड से 20, टैकल से 16, आलआउट से छह और तीन अतिरिक्त अंक जुटाए। 

हरियाणा की ओर से विकास कंडोला ने 11, कप्तान मोनू गोयत ने आठ और नवीन ने दो अंक हासिल किए। हरियाणा की टीम ने रैड से 21, टैकल से चार और दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल