1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो-कबड्डी लीग-6: बेहद रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पल्टन ने यू मुंबा को ड्रॉ पर रोका

प्रो-कबड्डी लीग-6: बेहद रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पल्टन ने यू मुंबा को ड्रॉ पर रोका

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2018 11:55 pm IST,  Updated : Oct 07, 2018 11:55 pm IST

पुनेरी पल्टन ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे संस्करण में जोन-ए के अपने पहले मुकाबले में यू मुंबा के खिलाफ रोमांचक ड्रॉ खेला। 

प्रो-कबड्डी लीग-6- India TV Hindi
प्रो-कबड्डी लीग-6 Image Source : PUNERI PALTAN

चेन्नई। पुनेरी पल्टन ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे संस्करण में जोन-ए के अपने पहले मुकाबले में यू मुंबा के खिलाफ रोमांचक ड्रॉ खेला। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेला यह मुकाबला दो हाफ के बाद 32-32 पर छूटा। 

दोनों टीमों के बीच पूरे मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पल्टन की ओर से नितिन तोमर ने रेड के जरिए सबसे अधिक 15 अंक जबकि यू मुंबा के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 14 अंक अर्जित किए। देसाई का यह पहला सीजन है। पहले हाफ की समाप्ती तक यू मुंबा 20-18 से आगे चल रही थी लेकिन दूसरे हाफ में वह विपक्षी टीम से आगे नहीं निकल पाई। 

दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने अटैक के साथ डिफेंस में भी कमाल का खेल दिखाया। मुंबा की ओर से फजल अत्राचली और पल्टन की ओर से गिरिश इर्नाक ने चार-चार टैकल प्वाइंट हासिल किए। पुनेरी पल्टन का अगला मुकाबला हरयाणा स्टीलर्स से होगा जबकि यू मुंबा जयपुर पिंक पैंथर्स से भिड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल