1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: दबंग दिल्ली ने घर में लगाई जीत की हैट्रिक

प्रो कबड्डी लीग 2019: दबंग दिल्ली ने घर में लगाई जीत की हैट्रिक

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2019 07:42 am IST,  Updated : Aug 29, 2019 07:42 am IST

दबंग दिल्ली ने पीकेएल में यू-मुम्बा को पाचवें सीजन के बाद से पहली बार हराया है।

Dabang Delhi- India TV Hindi
Dabang Delhi Image Source : PROKABADDI.COM

नई दिल्ली। 'नवीन एक्सप्रेस' के दम पर विजय रथ पर सवार दबंग दिल्ली की टीम ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने 10वें मैच में बुधवार को यहां त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में यू-मुम्बा को 40-24 से करारी शिकस्त दी। मेजबान दबंग दिल्ली की घर में यह लगातार तीसरी जीत है। लीग में 10 मैचों में उसकी यह आठवीं जीत है। इस जीत के बाद दिल्ली की टीम अंकतालिका में 44 अंकों के साथ मजबूती से शीर्ष स्थान पर कायम है।

विजेता दबंग दिल्ली की टीम दूसरे हाफ में 14-11 से आगे थी। टीम ने इसके बाद दूसरे हाफ में भी अपने घरेलू दर्शकों के सामने कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए एकतरफा अंदाज में मैच जीत लिया। 

दबंग दिल्ली ने पीकेएल में यू-मुम्बा को पाचवें सीजन के बाद से पहली बार हराया है। लीग के इतिहास में यू-मुम्बा के खिलाफ दबंग दिल्ली की अब तक की यह तीसरी जीत है। 

दबंग दिल्ली के लिए उसके स्टार रेडर सुपर-10 के सुल्तान कहे जाने वाले नवीन ने 11 प्वाइंट्स बटोरे। नवीन का यह लगातार आठवां सुपर-10 है और इसके साथ ही उन्होंने पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल के लगातार आठ सुपर-10 लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

नवीन के अलावा रविन्दर पहल ने आठ अंक लिए। यू-मुम्बा के लिए अर्जुन देशवाल ने सात अंक लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल