1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: दिल्ली ने दबंग अंदाज में खेलते हुए पटना को दी मात

प्रो कबड्डी लीग 2019: दिल्ली ने दबंग अंदाज में खेलते हुए पटना को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 31, 2019 09:34 am IST,  Updated : Aug 31, 2019 09:34 am IST

पहले हाफ के तीसरे मिनट में ही दिल्ली ने मोनू की रेड को असफल करते हुए पटना को ऑल आउट कर स्कोर 10-3 कर लिया।

Naveen Kumar, Dabang Delhi- India TV Hindi
Naveen Kumar, Dabang Delhi Image Source : PROKABADDI.COM

नई दिल्ली। मेजबान दबंग दिल्ली ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे नवीन कुमार के 15 अंकों की मदद से शुक्रवार को त्यागराज स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में पटना पाइरेट्स को 38-35 से हरा दिया। पहले हाफ में दिल्ली ने एकतरफा खेल दिखाया। दूसरे हाफ में हालांकि पटना ने वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन वह तीन अंकों के अंतर से चूक गई।

पहले हाफ के तीसरे मिनट में ही दिल्ली ने मोनू की रेड को असफल करते हुए पटना को ऑल आउट कर स्कोर 10-3 कर लिया। इस बढ़त को उसने 17-6 तक पहुंचा दिया। इस बीच नवीन ने इस सीजन में अपने 100 रेड अंक पूरे कर लिए।

दिल्ली ने पहले हाफ में अपनी बढ़त को कायम रखा और दूसरे हाफ में 26-17 के स्कोर के साथ गई। 

दूसरे हाफ में पटना के डिफेंस ने दिल्ली के रेडरों को अंकों के लिए परेशान किया और दिल्ली के डिफेंस की भी परीक्षा ली। पटना ने लगातार अंक ले अंकों के अंतर को पाटना शुरू किया और 33वें मिनट तक 25-35 कर दिया। जब तीन मिनट का खेल बचा था तब दोनों टीमों के बीच तीन अंकों के अंतर था। दिल्ली 37-34 से आगे थी।

लेकिन, पटना की टीम इस तीन अंक के अंतर को खत्म नहीं कर पाई और मैच हार गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल