1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने यू-मुम्बा को हराया

प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने यू-मुम्बा को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2019 07:25 am IST,  Updated : Aug 20, 2019 07:25 am IST

कंडोला ने मैच के 15वें मिनट में अपने शानदार रेड के जरिये यू-मुम्बा को ऑलआउट कर दिया, जिससे हरियाणा स्टीलर्स ने मैच में 13-8 की बढ़त बना ली।

Hariyana Steelers- India TV Hindi
Hariyana Steelers Image Source : PROKABADDI.COM

चेन्नई। हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने विकास कंडोला के एक और शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में सोमवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए लीग के अपने नौंवे मैच में यू-मुम्बा को 30-27 से मात दी। इस जीत के बाद हरियाणा की टीम अंक तालिका में नौ मैचों में पांच जीत के साथ 26 अंक लेकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। 

यू-मुम्बा की टीम ने मैच की शुरुआत में ही तीन प्वाइंट्स की बढ़त बना ली। लेकिन कंडोला ने छठे मिनट में शानदार सुपर रेड के जरिये हरियाणा को मैच में वापस ला दिया। हरियाणा ने इसके बाद 7-6 की बढ़त दिला दी। 

कंडोला ने मैच के 15वें मिनट में अपने शानदार रेड के जरिये यू-मुम्बा को ऑलआउट कर दिया, जिससे हरियाणा स्टीलर्स ने मैच में 13-8 की बढ़त बना ली। हरियाणा स्टीलर्स ने 16-8 की बढ़त के साथ पहले हाफ की समाप्ति की। 

दूसरे हाफ में 21वें मिनट में विनय ने डु और डाई वाले रेड में हरियाणा को अच्छी शुरुआत दिलाई। 28वें मिनट में के सेल्वामणी के शानदार रेड के जरिये हरियाणा ने अपनी बढ़त को कायम रखा। 

मैच के 30वें मिनट में रवि कुमार ने सुपर टैकल में सेल्वामणि का अच्छा साथ दिया और हरियाणा ने 23-17 की बढ़त कायम रखी। यू-मुम्बा की टीम ने मैच के अंतिम मिनटों में कुछ अच्छे प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन हरियाणा स्टीलर्स ने अपनी बढ़त को बनाए रखा। 

मैच के अंतिम मिनट में कंडोला ने कुछ शानदार रेड के जरिये अंक लेकर हरियाणा को 30-27 से विजेता बना दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल