1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: यू मुम्बा ने यूपी योद्धा को 39-36 से हराया

प्रो कबड्डी लीग 2019: यू मुम्बा ने यूपी योद्धा को 39-36 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2019 06:43 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 06:43 am IST

यूपी की ओर से ऋषांक देवाडिगा ने सबसे ज्यादा नौ रेड प्वाइंट लिए तो डिफेंस में यूपी के लिए अन्शु सिंह ने चार टैकल प्वाइंट हासिल किए।

up yoddha vs u mumba- India TV Hindi
up yoddha vs u mumba Image Source : PROKABADDI.COM

पुणे। यू-मुम्बा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में बुधवार को यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में यूपी योद्धा को 39-36 से हरा दिया। यू मुम्बा के इस जीत के हीरो रहे सुरेन्दर सिंह जिन्होंने अपना हाई फाइव पूरा करते हुए कुल छह टैकल प्वाइंट लिए। सुरेन्दर सिंह का बखूबी साथ निभाया अभिषेक सिंह ने जिन्होंने अपना सुपर-10 पूरा करते हुए कुल 11 रेड प्वाइंट लिए।

यूपी की ओर से ऋषांक देवाडिगा ने सबसे ज्यादा नौ रेड प्वाइंट लिए तो डिफेंस में यूपी के लिए अन्शु सिंह ने चार टैकल प्वाइंट हासिल किए।

प्रो कबड्डी के इतिहास में मुम्बा की यूपी के खिलाफ पिछले छह मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि इस सीजन में मुम्बा की यूपी पर यह पहली जीत है। इस जीत के बाद मुम्बा की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गई। यूपी योद्धा की टीम इस हार के बाद छठे स्थान पर खिसक गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल