1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात

प्रो कबड्डी लीग: यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2019 07:17 am IST,  Updated : Aug 20, 2019 07:17 am IST

यूपी के लिए सुरेंदर गिल ने आठ प्वाइंट्स जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से कप्तान दीपक हुड्डा ने नौ अंक बटोरे। 

UP Yoddha- India TV Hindi
UP Yoddha Image Source : PROKABADDI.COM

चेन्नई। यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में सोमवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-24 से शिकस्त दी। यूपी की यह नौ मैचों के बाद तीसरी जीत है और वह 22 अंकों के साथ आठवें नंबर पहुंच गई है। जयपुर की यह दूसरी हार है और टीम अभी भी 31 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। 

यूपी के लिए सुरेंदर गिल ने आठ प्वाइंट्स जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से कप्तान दीपक हुड्डा ने नौ अंक बटोरे। 

यूपी योद्धा की टीम पहले हाफ में 16-10 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त को कायम रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। 

यूपी को रेड से 18, टैकल से 11 और ऑलआउट से दो अंक मिले। जयपुर को रेड से 11 और टैकल से नौ अंक हासिल हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल