1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: यु मुंबा ने गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 31-25 से चटाई धूल

प्रो कबड्डी लीग 2019: यु मुंबा ने गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 31-25 से चटाई धूल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2019 07:30 am IST,  Updated : Sep 23, 2019 07:30 am IST

पहला हाफ 16-16 से बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

u mumba vs gujrat- India TV Hindi
u mumba vs gujrat Image Source : PROKABADDI.COM

जयपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)| यू-मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में रविवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 31-25 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबले का पहला हाफ 16-16 से बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

मैच के 27वें और 30वें मिनट में भी स्कोर बराबरी पर था। लेकिन मुंबा की टीम इसके बाद और तीन अंकों की बढ़त हासिल कर ली और फिर उसने 37वें मिनट में गुजरात को ऑल आउट करके जीत अपने नाम कर ली।

इस जीत के बाद यू-मुंबा की टीम 53 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात 9वें पहुंच गई है। विजेता यू-मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने सुपर 10 लगाया तो वहीं गुजरात के लिए रोहित गूलिया ने नौ प्वॉइंट लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल