1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-7: गुजरात फार्चून जाइंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया

प्रो कबड्डी लीग-7: गुजरात फार्चून जाइंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2019 10:40 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 10:40 pm IST

भैंसवाल ने टैकल से छह अंक बनाये जबकि अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा सुमित ने भी गुजरात की तरफ से प्रभावशाली प्रदर्शन किया।   

प्रो कबड्डी लीग-7: गुजरात फार्चून जाइंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया - India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-7: गुजरात फार्चून जाइंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया  Image Source : PKL WEBSITE

हैदराबाद। प्रवेश भैंसवाल के रक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात फार्चून जाइंट्स ने प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को यहां यूपी योद्धा को 44-19 से करारी शिकस्त दी। गुजरात की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जिससे वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। 

भैंसवाल ने टैकल से छह अंक बनाये जबकि अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा सुमित ने भी गुजरात की तरफ से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

रोहित गुलिया ने एक ‘सुपर 10’ बनाया। यूपी योद्धा के रक्षण में अनुभव की कमी दिखी और वे टैकल से केवल पांच अंक ही बना पाये। मोनू गोयत ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल