1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-7 : रोमांचक मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया

प्रो कबड्डी लीग-7 : रोमांचक मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:43 pm IST

बंगाल वॉरियर्स की टीम मैच के पहले हाफ में 14-10 से आगे थी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनट में टीम अंक बटोरने में विफल रही और उसे दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। 

प्रो कबड्डी लीग-7 : रोमांचक मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-7 : रोमांचक मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया Image Source : PKL

मुम्बई। कप्तान दीपक हुड्डा के अंतिम रेड में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के 13वें मैच में शनिवार को बंगाल वॉरियर्स को रोमांचक अंदाज में 27-25 से हराकर इस सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज। जयपुर की टीम दो मैचों में 10 अंकों के साथ अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। बंगाल दो मैचों में छह अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। 

बंगाल वॉरियर्स की टीम मैच के पहले हाफ में 14-10 से आगे थी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनट में टीम अंक बटोरने में विफल रही और उसे दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। 

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान दीपक हुड्डा ने इस मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल की। दीपक ने दूसरे हाफ में पहला प्वाइंट् हासिल करते ही पीकेएल इतिहास में अपने 800 प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले प्रदीप नरवाल (882) और राहुल चौधरी (895) के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जयपुर ने मैच के आखिरी 30 सेकेंड में बंगाल की टीम को ऑलआउट करके अहम बढ़त हासिल की, जिसे उसे अंत तक कायम रखते हुए रोमांचक जीत दर्ज कर ली। 

जयपुर के लिए संदीप धुल ने आठ और कप्तान दीपक ने छह अंक लिए। टीम को रेड से 12, टैकल से 10, आलआउट से दो और तीन अतिरिक्त अंक मिले। बंगाल के लिए के प्रापंजन ने सात और मनिंदर सिंह तथा बलदेव सिंह ने छह-छह अंक लिए। टीम को रेड से 13, टैकल से 11 और एक अतिरिक्त अंक हासिल हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल