1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को दी शिकस्त

प्रो कबड्डी लीग 2019: बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को दी शिकस्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2019 06:42 am IST,  Updated : Aug 18, 2019 06:42 am IST

टीम एक समय 10-0 से आगे थी लेकिन तमिल थलाइवाज ने मैच में कुछ वापसी की और मध्यांतर के समय स्कोर 17-10 हो गया।   

Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas- India TV Hindi
Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas Image Source : PRO KABADDI

चेन्नई। पवन कुमार के 11 अंको के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र के मुकाबले में शनिवार को यहां तमिल थलाइवाज को 32-21 से करारी शिकस्त दी। 

जबकि बंगाल वारियर्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला गया दिन का दूसरा मुकाबला 30-30 की बराबरी पर छूटा। बेंगलुरु बुल्स ने मैच के शुरूआत में ही अपना दबदबा बना लिया। 

टीम एक समय 10-0 से आगे थी लेकिन तमिल थलाइवाज ने मैच में कुछ वापसी की और मध्यांतर के समय स्कोर 17-10 हो गया। 

मध्यांतर के बाद थी थलाइवाज ने बेंगलुरु पर दबाव बनाना जारी रखा और दोनों टीम के स्कोर में सिर्फ दो अंक (19-17) का फासला रह गया था।

थलाइवाज की वापसी को हालांकि उस समय करारा झटका लगा जब बेंगलुरु के अंकित ने एक ही रेड में दो खिलाड़ियों को बाहर कर दिया और सौरव नंदल ने ‘हाई पांच’ कर दोनों टीमों के स्कोर में फिर से सात अंक का अंतर कर दिया। 

दूसरे मुकाबले में दिल्ली की टीम मध्यांतर तक 18-11 से आगे थी लेकिन बंगाल ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। दिल्ली के लिए नवीन कुमार 11 अंक के साथ शीर्ष स्कोरर रहे तो वही बंगाल के के.प्रपंजान ने 10 अंक जुटाए। 

इस ड्रा मुकाबले से दिल्ली की टीम तालिका में दूसरे जबकि बंगाल तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु चौथे और तमिल थलाइवाज आठवें पायदान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल