1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: सिद्धार्थ देसाई के शानदार खेल से तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा को हराया

प्रो कबड्डी लीग: सिद्धार्थ देसाई के शानदार खेल से तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2019 11:42 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 11:42 am IST

इस मुकाबले से पहले टाइटंस की टीम आठ मैच में से सिर्फ एक में जीत दर्ज कर सकी थी लेकिन देसाई बंधु एक बार फिर से टीम को जीत की राह पर लाने में सफल रहे। 

Telugu Titans- India TV Hindi
Telugu Titans Image Source : PROKABADDI.COM

चेन्नई। सिद्धार्थ देसाई के दमदार खेल से तेलुगु टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में रविवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स को 40-29 से शिकस्त दी। 

देसाई ने सुपर 10 सहित कुल 18 अंक जुटाये जिससे टाइटंस ने हरियाणा के लगातार तीन मैचों में जीत के क्रम को तोड़ा। सिद्धार्थ ने अपने भाई सूरज के साथ मिलकर मैच की शुरूआत में ही हरियाणा को दबाव में डाल दिया। सूरज ने छह अंक जुटाए। 

इस मुकाबले से पहले टाइटंस की टीम आठ मैच में से सिर्फ एक में जीत दर्ज कर सकी थी लेकिन देसाई बंधु एक बार फिर से टीम को जीत की राह पर लाने में सफल रहे। 

हरियाणा के लिए लय में चल रहे विकास कंडोला सुपर 10 की हैट्रिक बनाने से चूक गये। उनके नौ अंक टीम के लिए नाकाफी रहे। हरियाणा की आठ मैचों में यह चौथी हार है और टीम 21 अंक के साथ तालिका में छठे पायदान पर है। टाइटंस की टीम नौ मैच में 18 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल