1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पुलेला गोपीचंद को आईओसी कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार में ‘आनरेबल मेंशन’

पुलेला गोपीचंद को आईओसी कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार में ‘आनरेबल मेंशन’

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 11:01 pm IST

भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को देश में खेल के विकास के लिये अपनी भूमिका के लिये 2019 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के पुरूष वर्ग में ‘आनरेबल मेंशन’ से नवाजा गया है। 

Pullela Gopichand- India TV Hindi
Pullela Gopichand gets 'Ensemble Mention' at IOC Coach Lifetime Achievement Award  Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली। भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को देश में खेल के विकास के लिये अपनी भूमिका के लिये 2019 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के पुरूष वर्ग में ‘आनरेबल मेंशन’ से नवाजा गया है। 

आईओसी ‘एथलीट एंड एंटूरेज कमिशन्स’ ने बयान में कहा, ‘‘मुझे आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि 2019 आईओसी कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारों के पुरूष वर्ग के लिये पुलेला गोपीचंद को ‘आनरेबल मेंशन (खेल के विकास में योगदान की सराहना)’ से नवाजा गया है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पैनल उनके भारत में बैडमिंटन के विकास, खिलाड़ियों को सहयोग देने और ओलंपिक मूवमेंट में उनके योगदान के लिये किये गये प्रयासों को सराहना चाहता है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल