1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी: उद्घाटन मैच में पुनेरी पल्टन ने तेलुगू टाइटंस को दी पटखनी

प्रो कबड्डी: उद्घाटन मैच में पुनेरी पल्टन ने तेलुगू टाइटंस को दी पटखनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2016 11:28 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 11:28 pm IST

पहले हाफ में मिले एक बोनस पॉइंट की बदौलत पुनेरी पल्टन ने शनिवार को खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 के उद्घाटन मैच में तेलुगू टाइटंस को 28-24 से हरा दिया। पहले हाफ में हालांकि टाइटंस ने 15 जबकि पल्टन ने 13 अंक हासिए किए थे।

puneri paltan vs telugu titans- India TV Hindi
puneri paltan vs telugu titans

मुम्बई: पहले हाफ में मिले एक बोनस पॉइंट की बदौलत पुनेरी पल्टन ने शनिवार को खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 के उद्घाटन मैच में तेलुगू टाइटंस को 28-24 से हरा दिया। पहले हाफ में हालांकि टाइटंस ने 15 जबकि पल्टन ने 13 अंक हासिए किए थे। दूसरे हाफ में हालांकि टाइटंस का खेल खराब रहा और वे सिर्फ 9 अंक बटोर सके। दूसरी ओर, पल्टन ने दूसरे हाफ में दो लोना सहित कुल 15 अंक बटोरे।

टाइटंस ने भी पहले हाफ में दो लोना बटोरे थे। दूसरे हाफ में टाइटंस को एक एसपी प्वाइंट भी मिला था लेकिन वह कुल मिलाकर 24 अंक ही हासिल कर सकी। किसी टीम की ओर से गोल्डन रेड नहीं हुआ।

कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में जोरदार टक्कर हुई लेकिन दूसरे हाफ में टाइटंस के पांव उखड़ गए। दूसरे हाफ का खेल उसके लिए हार का कारण बना।

पल्टन के सोनू नरवाल को स्टार स्पोर्ट्स बेस्ट रेडर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि इसी टीम के मंजीत चिल्लर बेस्ट डिफेंडर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल