1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्कूली बच्चों को प्रेरित करने के मकसद से सिंधु और छेत्री लांच करेंगे फिट इंडिया टॉक्स

स्कूली बच्चों को प्रेरित करने के मकसद से सिंधु और छेत्री लांच करेंगे फिट इंडिया टॉक्स

 Reported By: IANS
 Published : Jul 02, 2020 04:04 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 04:04 pm IST

भारतीय सरकार के कार्यक्रम फिट इंडिया ने गुरुवार को एक नई सीरीज लांच करने की जानकारी दी जिसमें देश के शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत की जाएगी और यह सभी लोग स्कूल के बच्चों को प्रेरित करने में मदद करेंगे। 

स्कूली बच्चों को...- India TV Hindi
स्कूली बच्चों को प्रेरित करने के मकसद से सिंधु और छेत्री लांच करेंगे फिट इंडिया टॉक्स Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| भारतीय सरकार के कार्यक्रम फिट इंडिया ने गुरुवार को एक नई सीरीज लांच करने की जानकारी दी जिसमें देश के शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत की जाएगी और यह सभी लोग स्कूल के बच्चों को प्रेरित करने में मदद करेंगे। इस सीरीज का नाम फिट इंडिया टॉक्स दिया गया है जो शुक्रवार तीन जुलाई से केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ आर.पी निशांक, खेल मंत्री किरण रिजिजू, भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी. सिंधु और भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ शुरू होगा।

फिट इंडिया टॉक्स के सत्र खेल मंत्रालय और मानव संसाधन मंत्रालय की साझेदारी से आयोजित किए जाएंगे। एक बयान में निशांक ने कहा, "मैंने रिजिजू से अपील की थी कि वे हमारे स्कूल के बच्चों से बात करें। उन्होंने न सिर्फ मेरी बात को माना बल्कि पहले सत्र में अपने साथ सिंधु और छेत्री को लाने में भी सफल रहे। हम सभी तीन जुलाई को मौजूद रहेंगे। पांच बजे से शुरू होने वाले सत्र में आप सवाल पूछना हम जवाब देंगे।"

रिजिजू ने कहा, "यह ऐसी सीरीज है जहां बड़े खिलाड़ी स्कूल के बच्चों से बात करेंगे और अपनी प्ररेणदायी कहानी उनके साथ साझा करेंगे। मैं सभी स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और माता-पिताओं को इसमें आमंत्रित करता हूं कि वह हमसे सीधे बात करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल