1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: ह्यून को हराकर क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: ह्यून को हराकर क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 06:40 pm IST

सिंधु का सामना अब क्वार्टर फाइनल में जापान की वर्ल्ड नम्बर-6 और उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा से होगा। 

पी वी सिंधु- India TV Hindi
पी वी सिंधु Image Source : GETTY IMAGES

नानजिंग (चीन): पिछले साल विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को इस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को मात दी। सिंधु ने वर्ल्ड नम्बर-9 ह्यून को 42 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-10, 21-18 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

साल 2013 और 2014 में विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का कांस्य पदक अपने नाम करने वालीं सिंधु का सामना अब क्वार्टर फाइनल में जापान की वर्ल्ड नम्बर-6 और उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा से होगा। 

पिछले साल विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में ही सिंधु को ओकुहारा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से वो गोल्ड मेडल हासिल करने से चूक गईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल