1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: मैराथन मैच में थीम से जीते राफेल नडाल

अमेरिकी ओपन: मैराथन मैच में थीम से जीते राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2018 12:30 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 12:30 pm IST

चार घंटे और 49 मिनट तक चले मैच में स्पेन के दिग्गज नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराया। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

न्यूयॉर्क: वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में खेले गए मैराथन मैच में जीत हासिल की। चार घंटे और 49 मिनट तक चले मैच में स्पेन के दिग्गज नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराया। मौजूदा विजेता नडाल ने पांच सेटों तक चले इस मुकाबले में थीम को 0-6, 6-4, 7-5, 6-7 (4-7), 7-6 (7-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

अपनी जीत के बाद नडाल ने कहा, "मैंने डोमिनिक से माफी मांगी और कहा कि वह आगे बढ़ते रहे। उनके पास मैच जीतने के लिए काफी समय है। इसमें कोई शक नहीं है कि उनके पास भविष्य में बहुत अवसर होंगे।"

अपने करियर में 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नडाल का सामना अब सेमीफाइनल मैच में अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से शुक्रवार को होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल