1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राफेल नडाल विंबलडन और ओलंपिक से हटे, ट्वीट कर बताई वजह

राफेल नडाल विंबलडन और ओलंपिक से हटे, ट्वीट कर बताई वजह

 Reported By: IANS
 Published : Jun 18, 2021 08:36 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 08:37 am IST

नडाल के हटने से स्विटजरलैंड के रोजरर फेडरर के पास उनके पसंदीदा स्थल पर रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का अवसर होगा।

Rafael Nadal pulls out of Wimbledon and Olympics, explains reason by tweeting- India TV Hindi
Rafael Nadal pulls out of Wimbledon and Olympics, explains reason by tweeting Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। 20 ग्रैंड स्लैम के विजेता स्पेन के राफेल नडाल अपने शरीर को आराम देने के कारण विंबलडन और इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक से हट गए हैं।विंबलडन का आयोजन 28 जून से 11 जुलाई तक होगा जबकि ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी।

35 वर्षीय नडाल ने ट्वीट कर कहा, "मैंने विंबलडन और टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन अपने शरीर को देखते हुए और अपनी टीम के साथ चर्चा करने के बाद मुझे लगा कि यह सही फैसला है।"

नडाल को हाल ही में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में विश्व के नंबर-1 सíबया के नोवाक जोकोविच के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह उनकी रोलां गैरों में 108 मैचों में तीसरी हार थी।

नडाल के हटने से स्विटजरलैंड के रोजरर फेडरर के पास उनके पसंदीदा स्थल पर रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का अवसर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल