1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी: 4 देशों के टूर्नामेंट में भारत की कमान रघुनाथ को, श्रीजेश बाहर

हॉकी: 4 देशों के टूर्नामेंट में भारत की कमान रघुनाथ को, श्रीजेश बाहर

 Written By: IANS
 Published : Nov 11, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 05:20 pm IST

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम 23 नवंबर से शुरू होने वाले 4 देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान वीआर रघुनाथ को दी गई है।

VR Raghunath | PTI File Photo- India TV Hindi
VR Raghunath | PTI File Photo

नई दिल्ली: एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम 23 नवंबर से शुरू होने वाले 4 देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान वीआर रघुनाथ को दी गई है। इस टूर्नामेंट के अलावा भारत मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज भी खेलेगा।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम की कमान सम्भालने वाले पीआर श्रीजेश को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। श्रीजेश को चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोट लगी थी। इस टूर्नामेंट में रुपिंदर पाल सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। वह एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। 4 देशों के टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा मलेशिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं।

भारतीय टीम में आकाश चिक्ते के अलावा उत्तर प्रदेश के अभिनव कुमार दूसरे गोलकीपर होंगे। दिग्गज फारवर्ड एस.वी. सुनील भी रियो ओलम्पिक के दौरान कलाई में लगी चोट से अभी पूरी तरह से उबरे नहीं हैं और इस कारण वह भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में सुनील के स्थान पर खेलने वाले रमनदीप सिंह भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। इन दोनों के स्थान पर टीम में निक्किन थिमैया और सरदार सिंह को शामिल किया गया है।

इस बीच, रघुनाथ का कहना है कि टीम पूरी तरह से तैयार है और ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाली चुनौती के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा, ‘एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में खेलना अपने आप में एक अलग चुनौती है और हम इसके लिए तैयार हैं। हमने इससे पहले, 2014 में खेली गई सीरीज में मेजबान टीम को उसी के घर में हराया था।’

भारतीय टीम:

गोलकीपर: अभिनव कुमार पांडे, आकाश चिक्ते

फॉरवर्ड: तलविंदर सिंह, निक्किन थिमैया, अफ्फान यूसुफ, मोहम्मद आमिर खान, सतबीर सिंह, आकाशदीप सिंह

डिफेंडर: रुपिंदर पाल सिंह (उपकप्तान), प्रदीप मोर, वी. आर. रघुनाथ (कप्तान), बीरेंद्र लाखड़ा, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार

मिडफील्डर: चिंगलेसाना सिंह कनगुजाम, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, एस. के. उथप्पा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल