1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रीय कुश्ती शिविर को लेकर बढ़ी चिंता, राहुल अवारे को हुआ कोरोनावायरस

राष्ट्रीय कुश्ती शिविर को लेकर बढ़ी चिंता, राहुल अवारे को हुआ कोरोनावायरस

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2020 10:36 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 10:36 pm IST

राहुल अवारे भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब इस वायरस से सक्रमित पुरुष कुश्ती खिलाड़ियों की संख्या चार हो गई है। 

Raising concern over national wrestling camp, Rahul Aware gets coronavirus- India TV Hindi
Raising concern over national wrestling camp, Rahul Aware gets coronavirus Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कुश्ती शिविर को लेकर चिंताओं के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले तीन पुरुष कुश्ती खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और अब एक और खिलाड़ी राहुल अवारे भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब इस वायरस से सक्रमित पुरुष कुश्ती खिलाड़ियों की संख्या चार हो गई है। साई ने रविवार को एक बयान जारी कर राहुल के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

साई ने बयान में लिखा, "फ्रीस्टाइल पुरुष कुश्ती खिलाड़ी राहुल अवारे (57 किलोग्राम), जो चार तारीख को साई के सोनीपत सेंटर में लगाए जा रहे राष्ट्रीय पुरुष कुश्ती शिविर में हिस्सा लेने आए थे, उनका साई के प्रोटोकॉल्स के मुताबिक अनिवार्य कोविड-19 टेस्ट किया गया जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है।"

ये भी पढ़ें - पियरे गैसली ने इटैलियन ग्रां प्री जीत कर चौंकाया, हैमिल्टन पर लगी 10 सेकेंड की पेनल्टी

बयान के अनुसार , "प्रोटोकॉल के मुताबिक अवारे को साई की सूची में शामिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन पर नजर रखी जाएगी।"

बयान मे बताया गया है, "शिविर में आने के बाद से ही अवारे क्वारंटीन थे और वह किसी और अन्य खिलाड़ी तथा स्टाफ के संपर्क में नहीं आए थे।"

ये भी पढ़ें - दो साल से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन को अभी भी है वापसी की उम्मीद, दिया ये बड़ा बयान

राहुल से पहले, दीपक पुनिया, नवीन और कृष्णा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने शिविर को स्थगित करने की बात कही थी।

कोविड-19 के कारण ही राष्ट्रीय महिला कुश्ती शिविर को स्थगित कर दिया गया था क्योंकि कई महिला खिलाड़ियों ने शिविर में आने से मना कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल