1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पियरे गैसली ने इटैलियन ग्रां प्री जीत कर चौंकाया, हैमिल्टन पर लगी 10 सेकेंड की पेनल्टी

पियरे गैसली ने इटैलियन ग्रां प्री जीत कर चौंकाया, हैमिल्टन पर लगी 10 सेकेंड की पेनल्टी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 10:19 pm IST

अल्फा टौरी के ड्राइवर पियरे गैसली ने रविवार को यहां एक रोमांचक मुकाबले में इटैलियन ग्रां प्री को अपने नाम कर फार्मूला वन (एफवन) रेस में पहली जीत दर्ज की।

Pierre Gasly surprised by winning Italian Grand Prix, 10 second penalty on Hamilton- India TV Hindi
Pierre Gasly surprised by winning Italian Grand Prix, 10 second penalty on Hamilton Image Source : AP

मोंजा। अल्फा टौरी के ड्राइवर पियरे गैसली ने रविवार को यहां एक रोमांचक मुकाबले में इटैलियन ग्रां प्री को अपने नाम कर फार्मूला वन (एफवन) रेस में पहली जीत दर्ज की। विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन को 10 सेकेंड की सजा दी गयी जिससे वह पिछड़ गये, जबकि घरेलू सर्किट पर फेरारी के दोनों चालक रेस पूरी करने में विफल रहे। 

फ्रांस के 24 साल के गैसली ने मैकलारेन के कार्लोस सेंज को 0.415 सेकेंड के अंतर से पछाड़ा। रेसिंग प्वाइंट के लांस स्ट्रोल तीसरे स्थान पर रहे। 

ये भी पढ़ें - दो साल से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन को अभी भी है वापसी की उम्मीद, दिया ये बड़ा बयान

यह तीनों चालक पहले कभी रेस के विजेता नहीं रहे है जबकि एक-एक बार शीर्ष तीन में रहे है। 

पोल पोजिशन से शुरू करने वाले मौजूदा चैम्पियन हैमिल्टन जीत की ओर बढ़ रहे थे लेकिन गलत समय पर पिट लेन में जाने लिए उन पर 10 सेकेंड की पेनल्टी लगी और मर्सिडीज का यह ड्राइवर सातवें स्थान पर खिसक गया। 

ये भी पढ़ें - क्या इयोन मोर्गन के टीम में होने से दिनेश कार्तिक को मिलेगा आईपीएल में फायदा? डेविड हसी ने दिया जवाब

फेरारी के लिए घरेलू सर्किट पर 14 रेसों में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्क और सेबेस्टियन वेटल रेस पूरी नहीं कर सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल